हुई सुबह उठकर देखा ,
वर्ष नया तो हर्ष हुआ ।
पर वर्ष नया तो खुश होना क्या ,
जब कालचक्र भी प्रसन्न हुआ ।।
है दिवस नया पर सूर्य वही ,
है फूल नया पर सुगंध वही ।
है साल नया आगाज वही ,
है जोश नया पर लोग वही ।।
है ख़बर वही आवाज वही ,
है नया और क्या कुछ भी नही ।
है आठ गया नौ की बारी ,
हैं काल से प्रकृति भी हारी ।।
है नौ दस की ओर बढ़ा ,
धरती का ख़ुद पर कर्ज बढ़ा ।
नव सुबह तो सैकरों बार हुई ,
जब कार्ड मिला आशचर्य हुआ ।।
है इस सुबह में अनोखा क्या ,
ये जानने का मेरा रहस्य बढ़ा । ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment